सागर नगर: जेल अधीक्षक बंगले में बांस के पेड़ में लगी आग, मंदिर के पुजारी पूजा छोड़ बुझाने में जुटे, बंगला स्टाफ देखता रहा
जेल अधीक्षक बंगले में लगे बांस के पेड़ में रविवार की शाम 6:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोगों ने रेत और पानी डाल आग पर काबू पाया, इस दौरान बंगले का स्टाफ खड़े हो कर देखता रहा। आग बुझाने वालों में पास में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी भी पूजा छोड़ कर आग बुझाने आ गए। दरअसल पास में पानी की लाइन में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि इस