उधवा: राधानगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को होगी शांति समिति की बैठक
मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को अपराह्न 4 बजे राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।