महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभाहॉल में शहीद दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कार्मिकों सहित गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।