अमरोहा: जिले में दो दिन तेज बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Amroha, Amroha | Jun 29, 2025 आज रविवार को सुबह करीब 7:00 से ही अमरोहा जिलेवार में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों का घर से निकलना बेहाल कर दिया है। आज रविवार की शाम करीब 4:00 बजे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अमरोहा जिले में आज रविवार की शाम से कल सोमवार तक तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा के साथ बारिश होगी।