अमरोहा: अमरोहा में दबंगों के हौसले बुलंद, जोया विकास खंड की जमीन पर दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश, तीन पर मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jun 29, 2025 कल बीते शनिवार को जोया निवासी अल्फा ओसामा मुजीब ने जोया विकासखंड की जमीन पर दीवार तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की थी। कब्जा करने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य को रुकवा दिया। जिसके बाद जोया विकासखंड अधिकारी ने डिडौली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि विकासखंड की जमीन पर दीवार तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की हैं।