अमरोहा: RNM इंटर कॉलेज में मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए पेड़ लगाया गया
Amroha, Amroha | Jun 29, 2025 आज रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा नेताओं ने RNM इंटर कॉलेज में सुना।पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किए।