बदायूं: दबतोरा गांव में होली पर डीजे पर डांस को लेकर विवाद में 6 लोगों ने 3 को सब्बल मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2025 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के दबतोरा गांव में होली पर डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में 6 लोगों ने मिट्ठू लाल पुत्र ओंमकार उसके भाई निहाल व बहन खुशबू के सब्बल मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं मिट्ठू लाल को हायर सेंटर रैफर किया गया है।