औरैया: ठेकेदार की मनमानी से खफा ऑटो यूनियन ने दिबियापुर रोड पर किया चक्का जाम, डीएम से करेंगे शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यात्री वाहनों से वसूली करने वाले ठेकेदार एवं उनके कर्मचारियों के खिलाफ ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है ठेकेदार के कर्मी आए दिन उनके साथ मारपीट एवं अभद्रता करते हैं। यही नहीं वह लोग गाली गलौज करते हुए उन्हें अपमानित भी करते हैं। इसी से खफा होकर ऑटो चालकों ने दिबियापुर रोड पर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत डीएम से शिकायत की।