औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेसीज चौराहे के समीप गल्ला की दुकान में चोरी का प्रयास, पुलिस मौके पर मौजूद
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेसीज चौराहे के समीप अमित गुप्ता की गल्ला की दुकान है। देर रात किसी समय चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।