बाजपुर: करवाचौथ पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत, रामराज रोड स्थित तीन मूर्ति मंदिर में सामूहिक पूजा हुई
शुक्रवार को करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा तथा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजन कर कथा श्रवण की।सुहागिन महिलाओं को सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारणों से पूजन करवाया तथा कथा सुनी।