बंजारा समाज द्वारा संत शिरोमणी सेवालाल जी महाराज की 287वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में ग्राम रायपुरिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत श्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।