नागौद: सतना: वसुधा मंदिर के पास रील बनाते समय ब्रिज पर लटकी सफारी कार, नाबालिग कर रहे थे स्टंटबाजी
Nagod, Satna | Apr 25, 2026 सतना जिले के नागौद क्षेत्र अंतर्गत वसुधा गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां वसुधा मंदिर के पास स्थित ब्रिज पर एक सफारी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आधी हवा में लटक गई। गनीमत रही कि कार नीचे नदी में नही गिरी लेकिन सफ़ारी कार काफी देर तक हवा में लटकी रही,स्थानीय निवासियो ने सुरक्षित बाहर निकाला।