शामगढ़: वसई और बनी के बीच जीप-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में मृत घोषित
शामगढ़ वसई और बनी रास्ते में विगत रात्रि को एक बाइक सवार बसई से आते समय बाइक सवार को जीप ने मारी टक्कर, बनी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हेमंत सिंह को गंभीर घायल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से शामगढ़ के शासकीय अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। गंभीर घायल हेमंत सिंह को मृत घोषित किया। गत रात्रि को बाइक और जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने की जानकारी मिली।