हनुमानगढ़: जिले में मंगलवार को ओलावृष्टि व आंधी की संभावना, बारिश से तापमान में आई गिरावट, किसानों की फसलों को हुआ नुकसान
हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया। जिला मुख्यालय स्थित कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। और इसके साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।