संग्रामपुर: संग्रामपुर में दो जगह गेहूँ की फसल में आग, 18 कट्ठा फसल जलकर राख
संग्रामपुर प्रखंड में शुक्रवार को शाम 4 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर गेहूं के खेत में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। पहली घटना रामपुर बहियार में हुई, जहां बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन दल के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी घटना कटियारी पंचायत