बाघमारा/कतरास: सिजुआ स्थित एसडीपीओ कार्यालय में बाघमारा एसडीपीओ आनंद ज्योति मिज ने किया प्रेसवार्ता का आयोजन।
एसडीपीओ आनंद ज्योति मिज ने कहा कि झारखंड पुलिस मुख्यालय व डीजीपी के निर्देश पर हर अनुमंडल में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करना है। वही कहा कि बाघमारा के राजस्थानी धर्मशाला में आगामी 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा ।वहीं अधिक से अधिक लोग अपनी शिकायत लेकर आए उसकी समस्या का निर्धारित अवधि में समाधान किया जाएगा।