ब्यावरा: ब्यावरा शहर के वार्ड 14 में महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर किया चक्का जाम
ब्यावरा शहर के वार्ड क्रमांक 14 में महिलाओं ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे करीब पेयजल समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर ब्यावरा सिटी थाना पुलिस और नगर पालिका की टीमों के पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि 10 दिन से नल नहीं आने के कारण उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।