जबलपुर: सिविल लाइन समीक्षा टाउन फेस-2 में एम-सैंड से भरा हाईवा पलटा, 3-4 कारें क्षतिग्रस्त, कॉलोनी में आक्रोश
जबलपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के समीक्षा टाउन फेस-2 में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एम-सैंड से भरा हाईवा खाली करने के दौरान अचानक पलट गया। हादसे में कॉलोनी में खड़ी तीन से चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है।