टोंक: रैगर अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था की बैठक रविवार को रैगर छात्रावास, बम्बोर रोड पर हुई
रैगर अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था टोंक की बैठक रविवार को रैगर छात्रावास, बम्बोर रोड पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद हिनोनिया ने की। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश इन्दोरिया ने बताया कि संस्था का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया।