बिरसा: ग्राम नव्ही में इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, संयुक्त टीम ने रुकवाया बाल विवाह
ग्राम पंचायत नव्ही में एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने शनिवार लगभग दोपहर 2 30 बजे समय रहते रुकवा दिया। जांच में बालिका की आयु 17 वर्ष 5 माह और युवक की आयु 22 वर्ष 7 माह पाई गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों की पहचान एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध मे