पनागर: बरेला पुलिस की मकान में दबिश, 34 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
बरेला थाना पुलिस ने अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने कोसम घाट बंगाली डेरी के पास स्थित एक सूने मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस सरप्राइज एंट्री से वहां मौजूद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों—प्रकाश चक्रवर्ती और सौरभ पाल को