कर्वी: कर्वी मानिकपुर मुख्य के खरौंध के पास बाइक सवार जीजा और साले अनियंत्रित होकर गिरे, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कर्वी मानिकपुर मुख्य सड़क में खरौंध के पास आज बुधवार की शाम 4 बजे बाइक सवार जीजा /साले सुनील और राकेश निवासीगण कर्वी गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक से सरैया से कर्वी के सपहा जा रहे थे, तभी बाइक के सामने आए व्यक्ति को बचाने के चलते यह हादसा हो गया। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज किया जा रहा है।