कांकेर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुरुवार की रात लगभग 10 बजे बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के तहत दण्डकारण्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। लगभग 200 नक्सली कैडर, जिनमें कई वरिष्ठ माओवादी नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।