गुरुग्राम: गुरुग्राम में थाई महिला के कब्जे से 14.80 ग्राम एमडीएमए बरामद, एनडीपीएस केस दर्ज
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुग्राम के सुशांत लोक से थाई महिला को 14.80 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। महिला के टूरिस्ट वीजा की समाप्ति, उसके बॉयफ्रेंड की भूमिका और ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई।