जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के सिधाई गांव में विद्युत बिल राहत योजना 2025 के तहत शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 55 उपभोक्ताओं के लंबित बिजली बिलों का निस्तारण कर विभाग ने 1.10 लाख रुपये की वसूली की। यह शिविर ओटीएस योजना के तहत लगाया गया था, जिसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी और छूट का लाभ मिला।