शहपुरा: ग्राम पंचायत करौंदी के देवनाला में 10 लाख 54 हजार की लागत से बने चेक डैम से पानी का हो रहा है रिसाव
ग्राम पंचायत करौंदी के देवनाला में 10 लाख 54 हजार की लागत से चेक डैम का निर्माण किया गया लेकिन चेक डैम से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है जिसके कारण ग्रामीणों ने कार्यवाही को लेकर गुहार लगाई है । दरअसल ग्रामीण ने बुधवार दोपहर 3:00 बताया कि पिछले साल लाखों रुपए की लागत से चेक डैम का निर्माण कराया गया लेकिन चेक डैम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ।