जैतहरी: धनगांव में डेरा जमाए चार जंगली हाथी, वन विभाग की सतत निगरानी
जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगावा में इन दिनों चार जंगली हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाकर रहने तथा सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है।