बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय के बाहर मनरेगा में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र और राजस्थान सरकार द्वारा मनरेगा कार्य स्वीकृत नहीं करने, भुगतान नहीं करने, सामग्री का भुगतान रोकने और लोगों को रोजगार नहीं देने के विरोध में सोमवार दोपहर2बजे जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक सभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करी।