खरगोन जिले में गुम हुए नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 से 30 अप्रैल तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 64 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। इस अभियान में जिले के सभी थानों में विशेष टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल, महिला सुरक्षा शाखा और डीसीबी की मदद से गुम