बंशीधरनगर (नगर उंटारी): एनएच-39 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक-ई-टेंपू की टक्कर में 7 वर्षीय मासूम की मौत, चार लोग हुए गंभीर रूप घायल
बंशीधर नगर-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बुधवार को हलीवंता गांव के समीप बाइक और बैटरी संचालित ई-टेंपू के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में सात वर्षीय मासूम कुमकुम पासवान की मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद और एनएचएआई एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक