गिरिडीह: घोड़थंबा थाना क्षेत्र के इंद्रबाद निवासी एक महिला की वज्रपात से हुई मौत,सदर अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
घोड़थंबा थाना क्षेत्र के इंद्रबाद निवासी चंचला देवी की मौत वज्रपात से हो गई। रविवार रात 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि अनिल कुमार शर्मा की पत्नी चंचला देवी अपने बगीचे में काम कर रही थी। इसी बीच अचानक आसमानी बिजली गिरी और इसकी मौके पर ही मौत हो गई।