टिकरिया पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान बैनर-पोस्टर के जरिए युवाओं को सिखाया यातायात अनुशासन और नशामुक्ति का पाठ 27 जनवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में टिकरिया पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति संजीदा बनाना और समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना है