राजगढ़: राजगढ कस्बे के वार्ड नंबर 27 में चक्कर आने से बालकनी से गिरे युवक की हुई मौत, राजगढ थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Rajgarh, Churu | May 29, 2026 राजगढ कस्बे के वार्ड नंबर 27 स्थित रेगर मोहल्ला निवासी एक युवक की छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वार्ड नंबर 27 रेगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार ने मामला दर्ज करवाकर बताया 27 मई 2026 को दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच दीपक घर की छत पर था। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह छत की बालकनी से नीचे गिर गया। जिसकी बीकानेर पीबीएम में रैफर करने पर मौत हो गई।