सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक अधेड़ हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि अधेड़ अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।