सिधवलिया: रामपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज की जा रही थी।