तारानगर: पत्नी की हत्या में उम्र कैद भुगत रहा मुल्जिम 10 साल से फरार, तारानगर से हुआ दस्तयाब, गुजरात पुलिस को सुपुर्द
पत्नी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे राजकोट गुजरात जेल से 10 साल से पैरोल से फरार मुल्जिम को तारानगर पुलिस ने दस्तयाब कर गुजरात पुलिस को सुपुर्द करने की कार्यवाही की है।हाकमराम उर्फ राजु पुत्र भागीराम भाट 65 साल निवासी प्रेमनगर मोहल्ला मण्डी डबवाली हरि.हाल गोलूवाल ने वर्ष 2019 में अपनी पत्नी की हत्या की थी जो 1.1.2016 से पैरोल पर आया था।