जमालपुर: डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचानेका संकल्प
भारतीय जनता पार्टी मंडल उत्तरी की ओर से सोमवार शाम त्रिमूर्ति परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद् एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष चेतन कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। का