पीपलदा: इटावा कस्बे में गेता रोड पर घर में फांसी का फंदा लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Dec 28, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में गेता रोड़ पर एक अधेड़ ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। इटावा थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने शनिवार शाम पोने 5 बजे बताया कि गेता रोड़ निवासी बाबूलाल आर्य ने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या की।सूचना पर पुलिस अधिकारी बाबूलाल व जाप्ते को मौके पर भेजा गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।