पीपलदा: इटावा कस्बे में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 300 रोगियों का हुआ पंजीयन
Pipalda, Kota | Dec 28, 2024 भारतीय किसान संघ तहसील पीपल्दा व जिला अंधता निवारण समिति कोटा एवं भारत विकास परिषद हॉस्पिटल कोटा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को दोपहर 12 बजे इटावा के शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रभारी गिरजा शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष जगदीश कलमंडा रहे।