फरसगांव: कोंडागांव: पतोड़ा गांव के पास कार और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार दो युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत पतोड़ा गांव के पास शनिवार को कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर फरसगांव पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुचकर दोनो मृतक के शव को चीरघर भिजवाकर मृतको के पहचान में जुट गई है। इस हादसे में बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है ।