फरसगांव: सावन के पहले सोमवार पर क्षेत्र के शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना
भगवान शिव की आराधना का महीना सावन 22 जुलाई सोमवार से शुरू हो चुका है.इस बार महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है,जो बड़ा ही शुभ संयोग बना रहा है.सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया,वही सावन के पहले सोमवार को फरसगांव नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।भक्तों ने शिवलिंग पर जल अभिषेक कर पूजा की।