सुल्तानपुरी: दिल्ली पुलिस की आउटर डिस्ट्रिक्ट ने जुए-सट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपनी मुहिम को और तेज करते हुए सुल्तानपुरी इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच शातिर जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने दोनों जगहों से 24600 रुपये नकद और सट्टे की तमाम सामग्री बरामद कर ली।