गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने आज दोपहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब डिस्पोजल के बर्तन बेचने वाली एक दुकान में आज की लपटे उठने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरे घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कर्म का पता लगाया जा रहा है।