गोरखपुर: 200 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ तीन महिलाओं को राजघाट पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से किया गिरफ्तार
थाना अध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सविता मोनी और संजना नाम की तीन महिलाओं को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब 3 किलोग्राम यूरिया 600 ग्राम नौसादर बरामद किया गया है।