डीडवाना: डीडवाना थाना अधिकारी ने दिव्यांग नदीम को कंधों पर बिठाकर कराया थाने का भ्रमण, वीडियो वायरल, लोग कर रहे प्रशंसा
Didwana, Nagaur | Jan 31, 2026 खाकी का मानवीय चेहरा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने एक स्तुति उदाहरण पेश किया है। थाना अधिकारी ने दिव्यांग नदीम को अपने कंधों पर बिठाकर थाने का भ्रमण कराया। उसके बाद उन्होंने दिव्यांग को अपनी टोपी पहन कर सम्मान दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।