सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा हिमाचल सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध एक बहुत बड़ा आंदोलन शुरू किया गया। शिमला के रिज मैदान पर एक बहुत प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली। मैं इस अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हिमाचल सरकार को बधाई देता हूं।