जींद: जींद लघु सचिवालय के बाहर ग्रामीण सफाई कर्मियों का 2 दिवसीय पड़ाव सरकार का पुतला दहन के साथ हुआ संपन्न
Jind, Jind | Feb 22, 2024 हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर ग्रामीण सफाई कर्मियों द्वारा जींद के लघु सचिवालय के बाहर डाला गया दो दिवसीय पड़ाव आज वीरवार को सरकार का पुतला दहन के साथ संपन्न हुआ।उन्होंने यह पड़ाव गत 9 अक्टूबर को पंचायत अधिकारियों के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर डाला था।जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान ईश्वर बुआना ने की।