जींद: शहर के अपोलो रोड पर रास्ता रोककर व्यक्ति से की मारपीट, शहर थाने में अज्ञात आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
Jind, Jind | Feb 22, 2024 जींद शहर के प्रेम नगर निवासी नरेश कुमार ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 17 फरवरी की रात अपोलो रोड पर 4 से 5 व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर आए और उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । आज वीरवार को पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।