लाडपुरा: अवध एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मारा छापा, यात्रियों को खिलाए जा रहे सड़े आलू-अंडे
Ladpura, Kota | Jan 23, 2026 कोटा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक पर गुरुवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने बांद्रा-बरौली अवध एक्सप्रेस (19037) की पैंट्रीकार पर छापामार कार्रवाई की। यहां पटेल को बड़ी मात्रा में सड़े आलू और अंडे मिले। इसके अलावा घटिया पोहे, दाल और छोले की सब्जी मिली। बाद में इस सभी सामग्री को नष्ट करवाया गया। इसके अलावा पैंट्रीकार में खराब कच्ची खाद्य सामग्री भी मिली।