लाडपुरा: श्योपुर कस्बे में मिट्टी ढहने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया
Ladpura, Kota | Jan 23, 2026 मध्य प्रदेश के श्योपुर कस्बे में मिट्टी खोदने के चलते मिट्टी के ढ़हने से दबे युवक की घायल इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक युवक नारायण आदिवासी पुत्र मदन अन्य मजदूरों के साथ मिट्टी खोदने का कार्य कर रहा था कि अचानक मिट्टी ढ़हने से वह दब गया जिसको घायल अवस्था मे कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी।श व को मोर्चरी पर रखवाया गया है।